अर्थ : एक प्रकार का बड़ा घोंघा जिसका कोष पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे बजाया जाता है।
उदाहरण :
शंख एक जलीय जन्तु है।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अम्बुज, अम्भोज, अर्णभव, कंबु, कंबुक, कम्बु, कम्बुक, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, दैवारिप, पूत, शंख, शंबुक, शंबूक, शङ्ख, शम्बुक, शम्बूक, सम्बुक, सिंधुज, सिंधुपुष्प, सिन्धुज, सिन्धुपुष्प, सूचिकामुख
अर्थ : एक प्रकार के बड़े घोंघे का कोष जो बहुत पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे या धार्मिक अनुष्ठानों आदि में बजाया जाता है।
उदाहरण :
पंडितजी सत्यनारायण कथा के दौरान शंख बजा रहे थे।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अब्ज, अब्धिज, अम्बुज, अम्भोज, अर्णभव, कंबु, कंबुक, कम्बु, कम्बुक, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, दीर्घनाद, दैवारिप, बहुनाद, शंख, शंबुक, शंबूक, शङ्ख, शम्बुक, शम्बूक, सिंधुज, सिंधुपुष्प, सिन्धुज, सिन्धुपुष्प, सूचिकामुख